गोरमी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला पुतला फूंका

गोरमी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय के काफिले पर टीएमसी के गुंडों द्वारा हमला करने के विरोध में राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी के कार्यकर्ताओं ने गोरमी के मुख्य चौराहे पर मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी हाय हाय एवं ममता बनर्जी मुर्दाबाद के नारे लगाए इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जिस प्रकार सत्ताधारी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर अपने गुंडों द्वारा हमला करवाया है यह अत्यंत निंदनीय एवं लोकतंत्र की हत्या है ऐसी तानाशाह सरकार को तुरंत बर्खास्त कर देना चाहिए भाजपा कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव में इस घटना का मुंह तोड़ जवाब देंगे इस अवसर पर भाजपा मंडल गोरमी के सभी वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे जिसमें मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक वरिष्ठ नेता दलवीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार अरविंद वर्मा जयवीर पुरोहित सुनीता निर्मल आर्य राजकुमार जैन मनीष अग्रवाल दिनेश यादव शिवराज यादव मुकेश थापक नीरज यादव सुरेश सोनी अरविंद जैन अजय नामदेव बीपी भदौरिया निर्मल आर्य राय सिंह जाटव गब्बर तोमर गोरे सोनी दिनेश बरुआ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।