दतिया। आगामी दस्तक अभियान को सफल बनाने हेतु जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सभागर जिला महिला चिकित्सालय में किया गया।
आयोजित उन्मुखीकरण कार्यशाला में डॉ. प्रदीप उपाध्याय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी. के. सोनी, डॉ. पी.के. शर्मा सिविल सर्जन, रामजीशरण राय जिला एमजीसीए व सदस्य पीसीपीएनडीटी एक्ट, डीसीएम नाजरा इब्राहिम,
सुधीर पाण्डेय जिला पोषण समन्वयक, शाहवांन अली टाटा ट्रस्ट, सहित मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर एस परिहार भाण्डेर, डॉ. आर.के. पूर्वीया उनाव,
डॉ. शाक्य इंदरगढ़, बीसीएम कुलदीप श्रीवास्तव, कीर्ति चौहान, अशोक साहू, बीपीएम आर.एस. रायकवार सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में न्यूट्रिशन इंटरनेशनल के सम्भागीय समन्वयक ज्ञानेन्द्र दुबे, क्लिंटन फाउंडेशन की सम्भागीय समन्वयक रीमा शर्मा ने संयुक्त रूप से दस्तक अभियान का व्यापक प्रस्तुतिकरण करते हुए अभियान पूर्व तैयारियों के बारे में बताया साथ ही प्रदान की जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी। अभियान की सेवाओं की पूर्ति हेतु सर्वेक्षण को प्रभावी रूप से कराया जावे ताकि अपेक्षित हितग्राही वंचित न रह जावे।
अभियान को बेहतर व सफल बनाने हेतु डॉ. डी.के. सोनी ने उपस्थित सभी से आवश्यकतानुसार मांगपत्र तैयार कर भिजवाने की बात कही। कार्यक्रम का सफल संचालन डीसीएम नाजरा इब्राहीम ने किया। आभार रजनीश श्रीवास्तव जिला समन्वयक चाई दतिया ने किया। उक्त जानकारी ज्ञानेन्द्र दुबे ने दी।