स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत के सच्चे निर्माता थे।पुरोहि
पत्रकार -मुकेश सिंह भदौरिया
गोरमी। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की 158 वी जयंती भाजपा मंडल गोरमी द्वारा नगर के थाना रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर मनाई गई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के बरिष्ठ नेता जयवीर पुरोहित एबम अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की।इस अबसर पर मुख्य अतिथि जयवीर पुरोहित ने कहा स्वामी विवेकानंद हम सभी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे इसलिए हम सबको उनके बताए मार्ग पर चलना है आज पूरा विश्व उनकी जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाता है स्वामी जी एक महान दार्शनिक एवं अध्यात्म पर गहरी पकड़ रखने वाले योगी थे। इस वजह से भारत ही नहीं पूरे विश्व में उनको पूजा जाता हैस्वामी जी ने कहा था कि उठो जागो ओर तब तक न रुको जब तक अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर लो इसलिए हम सब कार्यकर्ताओं को उनके बताए मार्ग पर चलना है यानी इस राष्ट्र को परम वैभव पर लेकर जाना है । स्वामी जी युवाओं के पथ प्रदर्शक, महान विचारक व दार्शनिक, भारत की सांस्कृतिक अवधारणा का सारे विश्व में डंका बजाने वाले योगी थे बो हमेसा कहा करते थे कि जब तक आप खुद हर भरोसा नहीं करोगे अब तक भगवान पर भी भरोसा नहीं कर पाओगे इसलिए व्यक्ति को जीवन में खुद में बड़ा आत्म विश्वास होना चाहिए ऐसे महान दार्शनिक सन्यासी को हम सब भाजपा कार्यकर्ता उनकी 158 बी जयंती पर नमन करते है । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया अंत मे आभार प्रगट मंडल अध्यक्ष सुभास थापक ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे मंड़ल महामंत्री निर्मल आर्य मंडल उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल सत्यनारायण गुर्जर मंडल मंत्री शिवराज यादव दिनेश यादव डॉ वेदप्रकाश शर्मा दिनेश श्रीवास अरविन्द जैन सुरेश सोनी अजय नामदेव अंगे यादव गोरे सोनी राहुल कटारे आदि कार्यकर्ताआदि मौजूद थे।