आजदी के 75 बरस पूर्ण होने पर भाजपा ने दीपयज्ञ के साथ देश की स्वतंत्रता में भाग लेने वाले महापुरषो को नमन किया।
गोरमी/मुकेश सिंह (मानहड़ी)
भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा आजादी की 75 मी वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगर के प्राचीन धुरकोट मंदिर पर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले महापुरुषों की याद में दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया एबम महा पुरषों को याद किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भिंड दतिया के लोकप्रिय सांसद एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष संध्या राय विशेष अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री देवेंद्र नरवरिया एवं अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मुख्य अतिथि सांसद संध्या राय ने कहा बड़ी खुशी की बात है कि हम लोग आज देश के 1 महान सपूतों की याद में दीप यज्ञ कार्यक्रम कर रहे हैं जिन्होंने स्वतंत्रता के आंदोलन में हंसते-हंसते अपने प्राणों की बाजी लगा दी आज ही के ही दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा भी प्रारंभ की थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में अमृत महोत्सव मनाने का ऐतिहासिक कदम उठाया है हम सब लोग ऐसे महान पुरुषों को शत शत नमन करते हैं जो देश की आजादी के लिए हंसते हंसते अपने प्राणों को न्यौछावर कर गए स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले हर स्वतंत्रता सेनानी को हम नमन करते हैं कार्यक्रम का संचालन गोकुल सिंह परमार ने किया और अंत मे आभार प्रगट पूर्व मंडी अध्यक्ष देवेन्द सिंह नरवरिया ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे दलवीर तोमर जयवीर पुरोहित अरविंद वर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता निर्मल आर्य अरविंद जैन संतोष भदौरिया मुकेश यादव दिनेश यादव राजकुमार जैन डॉ वेद प्रकाश शर्मा ऋषिकेश शर्मा मोनू शर्मा रज्जन भदौरिया शिवराज यादव भानु यादव अरविंद जैन दिनेश श्रीवास् शीतल गुर्जर गब्बर तोमर श्री मती गीता शर्मा मालती सखवार गुड्डी गुर्जर राहुल कटारे तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे