
मुकेश/गोरमी
गोरमी। भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी दुआरा पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन निर्मल आर्य के निवास पर किया गया बैठक में स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रभारी श्री कृष्ण कटारे एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं से मंडल प्रभारी वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण कटारे ने कहा भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा पार्टी संगठन के आदेश पर 64 बूथ केंद्रों पर 6 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे एक साथ पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग बूथों पर पार्टी के नेता वक्ता के रूप में भाग लेंगे एवं पार्टी का इतिहास एवं विकास बताएंगे एवं पार्टी का झंडा हर कार्यकर्ता के घर पर फहराया जाएगा इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है 6 अप्रैल को प्रत्येक कार्यकर्ता को पीएम मोदी एबम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी का लाइव भाषण टीवी के माध्यम से सबको सुनना है एबम अपने अपने घर की छत पर पार्टी का झंडा लगाकर अपनी अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर डालना है एवं सेवा कार्य भी करना है बैठक का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल आर्य ने किया बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के वरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार जय वीर पुरोहित दलवीर सिंह तोमर जगदीश सोनी राजेंद्र सिंह गुर्जर पटेल यादव मुकेश यादव रामवीर गुर्जर शिवराज विधिराम कटारे दिनेश यादव ओमकार यादव मोनू शर्मा राय सिंह जाटव उत्तम शुक्ला राजन भदोरिया अरविंद जैन मुकुट सिंह नरवरिया रणवीर परमार डॉ वेदप्रकाश शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।