भाजपा मंडल गोरमी की ब्रह्द बैठक नौ अप्रैल को
गोरमी/मुकेश सिंह
भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी की वृहद कामकाजी बैठक 9 अप्रैल शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे नगर के संस्कार शिक्षा अकैडमी स्कूल में रखी गई है जिसमें मार्गदर्शन हेतु पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री नाथू सिंह गुर्जर एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने गोरमी मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष पालक संयोजक सह संयोजक मंडल कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी एवं गोरमी मंडल में निवास करने वाले पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं एबम मोर्चा प्रकोष्ठ के सभी कार्यकर्ताओं को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है ये जानकारी मंडल महामन्त्री निर्मल आर्य ने दी।