गोरमी/मुकेश सिंह
भारतीय जनता पार्टी मंडल गोरमी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का 130 बी जयंती गोरमी मंडल के 64 पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरिजन बस्तियों में जाकर सेवा दिवस के रूप में मनाया गोरमी नगर के वार्ड नंबर 9 स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा पार्टी के बरिष्ठ नेता एबम कार्यक्रम के प्रभारी श्रीकृष्ण कटारे एबम अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने की इस अवसर पर उपस्थित हरिजन भाइयों से मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक ने कहा कि हम सबको बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना है और उनके संदेश को जन-जन तक लेकर जाना है केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को को जो सम्मान दिया है वह किसी भी पार्टी ने आज तक नहीं दिया चाहे वह महू में अंबेडकर स्मारक हो दिल्ली में उनके सरकारी बंगले पर बनाया गया स्मारक हो या भारत रत्न दिया जाना हो भाजपा ने हमेशा ही दलित भाइयों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं बनाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरिष्ठ नेता दलवीर सिंह तोमर गोकुल सिंह परमार जयवीर पुरोहित मुकेश यादव निर्मल आर्य शिवराज यादव विधिराम कटारे दिनेश यादव विजय कुशवाहा रज्जन भदौरिया संतोष भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।इसके अलावा नगर के वार्ड नं एक कदमनपुरा मे आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता डॉ भरतप्रताप सिंह भदौरिया ने बाबा साहब को नमन करते हुऐ उनके बताये मार्ग पर चलने की सपथ ली। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक बरिष्ठ नेता श्रीकृष्ण कटारे जयवीर पुरोहित कमलेश वेशान्दर रमन सिंह भदौरिया पटेल यादव संतोष भदौरिया अरविंद जैन कामता फौजी विधिराम कटारे राहुल कटारे देवेंद्र जाटव सुभाष जाटव मौजुद थे इस अबसर पर सभी अतिथियों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला और भाजपा सरकार दुआरा बाबा साहब के लिये किये गये कार्यो का वर्णन किया। एबम कार्यक्रम संचालन निर्मल आर्य एबम अंत मे आभार प्रगट कार्यक्रम के आयोजक भाजपा नेता राय सिंह जाटव ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा ग्राम पंचायत कुटरोली में आयोजित कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में हरिजन बंधु शामिल हुये।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक बरिष्ठ नेता गोकुल सिंह परमार श्रीकृष्ण कटारे जयवीर पुरोहित निर्मल आर्य पटेल यादव संतोष भदोरिया चरण सिंह सरपंच अरविंद जैन भगवान सिंह जाटव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय हरिजन बंधु मोजूद थे कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुऐ फल वितरण भी जगह जगह किया गया।इसके अलावा ग्राम कचनाव कला में भाजपा नेता राजकुमार जैन सुभाष यादव विपिन यादव राजू भदौरिया सोनू बघेल ने हरिजन वस्ती में बाबा साहब का जन्मदिन मनाया। ग्राम सीताराम की लावन में भाजपा नेता ऋषि केश शर्मा दिवाकर शर्मा जितेंद्र गुर्जर ने हरिजन वस्ती में बाबा साहब का जन्मदिन मनाया।इसके अलावा नगर एबम सर्कल की 64 पोलिंग बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का जन्मदिन धूमधाम से सेवा दिवस के रूप में मनाया।