
सेवा ही संगठन पर्व के तहत भाजपा किसान मोर्चा ने जिला अस्पताल परिसर में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों के बीच चलाया सेवा भाव
जिला अस्पताल भिंड में हेल्प डेस्क लगाकर भर्ती मरीजों को केला एवं बिस्कुट के पैकिट का वितरण किया
भिंड । भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश नेतृत्व की संयुक्त आह्वान पर कोविड-19 के तहत चलाए जा रहे सेवा ही संगठन पर अब अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सिंह भदोरिया के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिषद भिंड में किसान मोर्चा द्वारा हेल्प डेस्क का आयोजन किया गया वही कोविड-19 से पीड़ित मरीजों को केला एवं बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह राजावत के साथ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन अभियान के तहत पाँचवें दिन अस्पताल में भर्ती कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की जनसेवा के लिए केला एवं बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया । उनकी देखभाल की और उनसे स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली वही मरीजों से आग्रह किया किया की सभी अपने साथ मास्क एवं सैनिटाइजर साथ रखें पूर्ण रूप से अपनी देखरेख करते हुए जल्दी स्वास्थ्य के लिए कहा वही मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में भ्रमण कर स्वच्छता अभियान भी चलाया।
किसान मोर्चा के हेल्प डेक्स में नगर अध्यक्ष शंभू दयाल श्रीवास जी भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदन कुशवाह जी भाजपा किसान मोर्चा के कार्यालय मंत्री सतेद्र पाठक जी अजय शर्मा जी नगर उपाध्यक्ष रवि वाजपेयी जी राम नरेश फौजी जी आदि लोग मोजूद रहे।